google-site-verification=XiwLm1By5U1nzq_QAKk7SXfE0hWBldnB78aDvjeetkU

रवि कुमार दहिया ( रेसलिंग) का जीवन परिचय | Biography of Ravi Kumar Dahiya in Hindi

रवि कुमार दहिया ( रेसलिंग) का जीवन परिचय


 नाम :-  रवि कुमार दहिया

निकनेम :-  रवि कुमार

स्पोर्ट फ्रीस्टाइल :-  रेसलिंग

इवेंट :- 57 किलोग्राम

देश  :- भारत

जन्म :- 12 दिसंबर 1998 

उम्र :- 23 साल

पिता का नाम :- राकेश दहिया

कोच :- सतपाल सिंह और वीरेंद्र कुमार

लम्बाई :- 5 फुट 7 इंच (170 सेंटीमीटर)

आंखो का रंग :- ब्लैक

बालों का रंग :-  ब्लैक

जन्म स्थान :-  नाहरी, सोनीपत डिस्ट्रिक, हरियाणा, 

राष्ट्रीयता :-  भारतीय

होमटाउन :- हरियाणा

धर्म   :- हिंदू

जाति  :- जाट हरियाणवी

राशि :- सैजिटेरियस

स्टेटस :- अविवाहित

पसंदीदा रेसलर :- सुशील कुमार


रवि कुमार दहिया का प्रारंभिक जीवन


रवि कुमार दहिया का जन्म 12 दिसंबर 1997 को हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ था. रवि दहिया के पिता का नाम राकेश दहिया है. रवि दहिया का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता एक किसान थे, लेकिन उनके पास खुद की कोई जमीन नहीं थी. वह दूसरे के खेतों को किराए पर लेकर खेती करते थे.


10 साल की उम्र में ही रवि कुमार को सतपाल सिंह के साथ ओलंपिक में 2 बार पदक जीत चुके सुशील कुमार के अंडर में रेसिलंग की कोचिंग मिलना शुरू हो गयी थी। रवि कुमार दहिया उस गांव से आते हैं, जहां से देश को कई शानदार रेसलर खिलाड़ी मिले हैं, जिसमें फोगाट बहनें, बजरंग पूनिया, योगेश्वर दत्त जैसे नाम शामिल हैं और इसी कारण इसमें कोई संदेह नहीं कि रवि कुमार शुरू से ही रेसलिंग जाने का फैसला क्यों किया। रवि कुमार को लेकर भले ही अभी उतनी बात ना हुई हो लेकिन उनकी प्रतिभा को देखते हुए वह आने वाले समय के बड़े रेसलिंग स्टार खिलाड़ी जरूर बनेंगे।


रवि कुमार दहिया का करियर


साल 2015 में रवि ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया था। इसके बाद साल 2017 में रवि को घुटने के चोट का सामना करना पड़ा जब वह सीनियर नेशनल्स गेम्स में हिस्सा ले रहे थे और सेमीफाइनल तक पहुंच चुके खे लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। जिसके बाद जल्द ही रवि ने फिट होकर शानदार वापसी की।


साल 2018 में हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रवि ने सिल्वर पदक अपने नाम पर किया था। इसके अलावा सीनियर नेशनल्स में भी रवि ने दूसरा स्थान हासिल किया था। अपने एंकल में चोट के बावजूद रवि ने सीनियर एशियन चैंपिनशिप में हिस्सा लेते हुए 5 वें स्थान पर खत्म किया था।


इसके बाद रवि कुमार दहिया ने खुद को 57 किलोग्राम वर्ग में एक खिलाड़ी के तौर पर पूरी तरह से स्थापित कर लिया था। रवि ने सीनियर रेसलर खिलाड़ी संदीप तोमर और उत्कर्ष काले को वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन के समय हराया था, जिससे उन्हें टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी मिल गया।

रवि कुमार दहिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर, वर्ल्ड अंडर 23 केटेगरी में दुसरे स्थान पर एवं एशियन चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रह चुके हैं.


भारतीय रेसलर रवि कुमार दहिया टोक्यो ओलंपिक्स में  रजत पदक पक्का


भारतीय रेसलर रवि कुमार दहिया से पूरे देश को खासा उम्मीदें थीं, जिन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को हराया था

भारतीय रेसलर रवि कुमार दहिया  को टोक्यो ओलंपिक में ‘रजत पदक’ के साथ संतोष करना पड़ा. आरओसी के जावुर युगुऐव  ने रवि को पुरुषों के 57 किलो वर्ग के फाइनल मुकाबले में मात दी. इसी के साथ भारत ओलंपिक इतिहास में पहली बार कुश्ती में गोल्ड मेडल अपने नाम करने से चूक गया.


रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों 2022 में गोल्ड मेडल जीत


रवि कुमार दहिया (Ravi Dahiya gold medal) ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों  2022 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंद्वी एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से रौंदा। 57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया ।

रवि कुमार दहिया पुरस्कार


• साल 2018 में आयोजित हुए अंडर 23 रेसलिंग चैंपियनशिप में भी रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

• रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। यह आयोजन साल 2019 में हुआ था, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन था

• रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम टोक्यो ओलंपिक में ‘रजत पदक’  जीता था । यह आयोजन साल 2021 में हुआ था


रवि कुमार दहिया का नेटवर्थ


रवि कुमार दहिया की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।


यह पढ़ें

• मीराबाई चानू का जीवन परिचय

• पी.बी.सिधु  का जीवन परिचय

• लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय

 बजरंग पुनिया का जीवन परिचय

• नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो) का जीवन परिचय

Leave a Comment