क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma biography in Hindi

 रोहित शर्मा का जीवन परिचय (जीवनी, रिकॉर्ड लिस्ट, करीयर, आईपीएल मैच, परिवार )| Rohit Sharma biography in Hindi, Record, Award, Career, Wife, Age, Caste


पूरा नाम :- रोहित शर्मा

निक नाम :-  हिटमेन, रो, शान

जन्म तिथि :- 30 अप्रैल 1987

आयु :- 33 साल

जन्म स्थान :- बनसोड, नागपुर

होम टाउन :- नागपुर

पिता का नाम  :- गुरुनाथ शर्मा

माता का नाम :- पूर्णिमा शर्मा

भाई :- विशाल शर्मा (छोटा भाई)

पत्नी :- रितिका

बेटी :- समायरा

धर्म :-  हिन्दू

जाति :- ब्राह्मण

पेशा :- क्रिकेटर

बैटिंग स्टाइल :-  सीधे हाथ बल्लेबाज

जर्सी नंबर :- 45

कद :- 173 सेमी

वजन :-  72 किलोग्राम

नेट वर्थ :-  227 करोड़

कोच / मेंटर :- दिनेश लाड


रोहित शर्मा व्यक्तिगत जीवन

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 भारत के राज्य महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के बंसोड़ क्षेत्र में  हुआ था। रोहित शर्मा के  माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है।  उनके पिता गुरुनाथ शर्मा जो किसी परिवहन कम्पनी में काम करते है। रोहित शर्मा का बोरीवली में उनके दादा और चाचा के साथ रहते थे   क्योंकि उनके पिता की आय काफी कम थी। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम विशाल शर्मा है।

रोहित शर्मा  ने सन् 1999 में अपने चाचा की राय से एक क्रिकेट कैम्प में खेलना चालू किया था।उस समय रोहित के कोच दिनेश लाड थे और उन्होंने कहा था कि तुम अपनी स्कूल को बदल कर स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में आ जाओ क्योंकि लाड वहीं पर कोच के पद पर कार्यरत थे इस कारण रोहित को क्रिकेट खेलने में ज्यादा सुविधा मिल सके।

क्रिकेट खेलने के कारण रोहित को उस विद्यालय में जाने का मौका नहीं मिल पाया था । रोहित शर्मा ने  अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत एक ऑफ़ स्पिनर के तौर पर की थी लेकिन  रोहित शर्मा के कोच ने उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत देखकर  बल्लेबाजी की ओर फोकस करने को कहा गया  जिसके बाद बल्लेबाज बनने का प्रयास करो, तब रोहित आठवें नम्बर पर बल्लेबाजी करते थे और कोच ने बाद में इनको ओपनिंग करने के लिए भेजना शुरू किया। जैसे ही रोहित ने बल्लेबाजी में मुख्य कदम रखा और पहली बार ओपनिंग की उस मैच में अपना पहला शतक जड़ा था

रोहित शर्मा निजी जीवन

रोहित शर्मा ने अचानक सोशल मीडिया में रितिका की फोटो डाल कर सबको चौंका दिया जिसके बाद उसने 2015 में रोहित ने रितिका साजदेह के साथ शादी कर ली थी 

रोहित शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को मिला जिसमें  40 गेंद में 50 रन की पारी खेली जिससे टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी जिसके बाद फाइनल में उन्हें 30 रन की पारी खेली
 विश्वकप के बाद  कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे दिया गया. जिसके बाद जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में खेलने को मौका मिला जिसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था  सुरेश रैना की कप्तानी में वेस्टइंडीज जाने वाली टीम में उनका चयन हो गया. जिसमें रोहित ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरिज चुने गये. जिसके बाद उनका  अच्छा प्रदर्शन नहीं चल रहा था जिसके कारण उनको 2011 के वर्ल्ड कप में शामिल नहीं किया गया और फिर उन्हें अपने  बल्लेबाजी के ऊपर  काम करना चालू कर दिया। भारतीय टीम में सचिन सहवाग गंभीर तीनों को ड्रॉप करने के बाद टीम में रोहित शर्मा का चयनित हुआ है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के सामने यह दिक्कत है की ओपनिंग कौन करेगा मैच के रात को धोनी ने रोहित शर्मा से बात करें कि कल तुम ओपनिंग करोगे रोहित शर्मा चाहते थे कि र कोई भी नंबर पर खेल सकता हूं जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई।  
सन 2013 के चैंपियन्स ट्राफी में शिखर धवन के साथ रोहित को ओपनर के रूप में खेलने भेजा गया. वहाँ पर ये जोड़ी क्लिक कर गई. रोहित का फार्म अच्छा रहा. भारतीय दौरे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने दोहरा शतक लगाया जिसमें 16 छक्के लगे थे औऱ ये भी एक विश्व रेकार्ड था. 
264 रन बनाकर वनडे की किसी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये. 
टी20 में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलते हुए 2015 में रोहित ने शतक लगाया. इस तरह से ये क्रिकेट के हर फार्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. क्रिकेट के मुख्य नियम जानने के लिए पढ़े.



रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची

• रोहित शर्मा के टेस्ट शतक
1 177   वेस्ट इंडीज़
2 111* वेस्ट इंडीज़
3 102* श्रीलंका
4 176  दक्षिण अफ़्रीका
5 127 दक्षिण अफ़्रीका
6 212 दक्षिण अफ़्रीका
• वनडे क्रिकेट में शतक
1 114 ज़िम्बाब्वे 
2 101*  श्रीलंका 
3 141*  ऑस्ट्रेलिया
4 209  ऑस्ट्रेलिया 
5 264  श्रीलंका 
6 138 ऑस्ट्रेलिया
7 137  बांग्लादेश 
8 150 दक्षिण अफ़्रीका
9 171* ऑस्ट्रेलिया 
10 124  ऑस्ट्रेलिया 
11 123*  बांग्लादेश 
12 124* श्रीलंका
13 104 श्रीलंका 
14 125 ऑस्ट्रेलिया 
15 147 न्यूज़ीलैंड 
16 208*  श्रीलंका
17 115   दक्षिण अफ़्रीका 
18 137* इंग्लैण्ड
19 111*  पाकिस्तान 
20 152* वेस्ट इंडीज़ 
21 162*  वेस्ट इंडीज़ 
22 133 ऑस्ट्रेलिया 
23 122*   दक्षिण अफ़्रीका
24 140   पाकिस्तान 
25 102 इंग्लैण्ड 
26 104   बांग्लादेश 
27 103   श्रीलंका 
28 159   वेस्ट इंडीज़
• टी२० क्रिकेट में शतक
1 106 दक्षिण अफ़्रीका
2 118   श्रीलंका
3 100* इंग्लैण्ड
4 111*   वेस्ट इंडीज़
रोहित शर्मा आईपीएल मैच –
रोहित शर्मा आईपीएल के कैरियर की बात करें तो सबसे पहले डेक्कन चार्जर्स की टीम में खेला करते थे रोहित शर्मा ने पहली बार 2008 आईपीएल में 750000 यूएस डॉलर के लिए डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा था इंडियन प्रीमियर लीग में सफल खिलाड़ियों में से एक है और ये अन्तिम गेंद पर छक्के से जीताने में काफी क्षमता रखते है।  ये 2008 इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे इसके बाद 2011 में वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े जिससे उनका पैसा कुछ इस प्रकार है


 चैंपियन के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सभी की निगाहें एक बार फिर उन पर होंगी। रोहित शर्मा ने पांच ट्राफियों के साथ आईपीएल में सबसे सफल कप्तान के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है, जो टूर्नामेंट में सबसे अधिक है। एक विपुल रन-गेटर, हिटमैन दुनिया के सबसे स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक है और बल्ले से जबरदस्त रन का आनंद ले रहा है। जब छोटे प्रारूप की बात आती है, तो कुछ ही ऐसे होते हैं जो उनकी हड़ताली क्षमताओं की बराबरी कर सकते हैं। रोहित ने साबित कर दिया कि उन्हें एक विशेष प्रतिभा के रूप में क्यों माना जाता है जब वह एकदिवसीय मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और अब उनके पास तीन हैं। वह आईपीएल के पहले तीन सत्रों में सबसे लगातार डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाजों में से एक थे और 2009 का ताज जीतने वाली उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालाँकि, 2011 के बाद से, रोहित मुंबई इंडियंस का एक अभिन्न अंग रहे हैं, जो उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2013 के सीज़न में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी संभाली और MI को अपना पहला IPL खिताब दिलाया। उसी वर्ष, MI ने चैंपियंस लीग T20 खिताब जीतने पर एक भव्य डबल भी पूरा किया। 2015 के सीज़न में उनकी कप्तानी की परीक्षा तब हुई जब टीम ने अपने पहले छह मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की और आगे रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने तब एक उल्लेखनीय बदलाव किया और फाइनल में जीत के साथ दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अर्धशतक बनाने वाले रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई इंडियंस को 2017 और 2019 सीज़न में जीत का खिताब दिलाने के बाद, हिटमैन की विरासत का और विस्तार हुआ, दोनों आखिरी गेंद पर थ्रिलर थे। रोहित ने 2020 सीज़न में एक सफल अभियान के लिए मुंबई इंडियंस का नेतृत्व किया, जो उनका लगातार दूसरा खिताब था और मुंबई इंडियंस के कप्तान आईपीएल के इतिहास में खिताब जीतने की हैट्रिक हासिल करने वाले पहले कप्तान बनने के लिए तैयार होंगे।

रोहित शर्मा की उपलब्धियां

1. 2 अक्तूबर 2015 को रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने  टी२० में शतक लगाया और जिसमें टी२० में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ी भी बन गए। जिसके बाद यह रिकॉर्ड के एल राहुल ने तोड़ दिया

2.13 नवम्बर 2014 को रोहित शर्मा ने वनडेमें एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर 264 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा इन्होंने वनडे क्रिकेट में दो बार दोहरे शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। 

3.रोहित शर्मा के नाम एक वनडे में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम है।
4. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए।

5. वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।

6. वे दोहरा शतक बनाने के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे कप्तान बने।
7. 22 दिसंबर 2017 को रोहित शर्मा  ने श्रीलंका के खिलाफ T20 में शतक लगाया है जिसने पूरे विश्व में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड की बराबरी कर ली इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने यह  करके बताया था ,सिर्फ 35 गेंदों पर पूरा किया 

 8. इंडियन प्रीमियर लीक में चार आईपीएल खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान बने है

रोहित शर्मा पुरूस्कार (Awards)

• वनडे में 2 दोहरे शतक लगाने के कारण इनको 2013 -14  में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए ईएसपीएन ने पुरस्कार दिए।

• दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में शतक के लिए 2015 में ईएसपीएन ने टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए पुरस्कार दिया।
• 2019 में सिएट टायर पुरस्कार सम्मेलन में वनडे क्रिकेट प्लेयर ऑफ द ईयर
• 2019 में रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया 

Leave a Comment