लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक की परिभाषा ,सूत्र, उदाहरण , ट्रिक | Definition, formula, example, trick of least common factor and greatest common factor in hindi

लघुत्तम समापवर्त्य or महत्तम समापवर्तक की परिभाषा

• अपवर्त्य 

 संख्या का अपवर्त्य ( गुणज ) वे संख्यायें हैं , जो उस संख्या से पूर्णतया विभाजित हो जाये । 

जैसे :- 4 का अपवर्त्य = 4 , 8 , 12 , 16 , 20 , 24 , 28 , 32 , 36 , 40 , 

12 का अपवर्त्य = 12 , 24 , 36 , 48 , 60 , 72 , … 

प्रमुख तथ्य 

• किसी संख्या का पहला अपवर्त्य संख्या स्वयं होती है 

•  किसी संख्या का अंतिम अर्थात् सबसे बड़ा अपवर्त्य निकालना संभव नहीं है । 

•  किसी संख्या अपवयों की संख्या अनंत होती हैं । 

• किसी संख्या का अपवर्त्य , संख्या बराबर या उससे बड़ा होता है । 

अपवर्तक 

किसी संख्या का अपवर्तक ( गुणनखंड ) वह है , जो संख्या को पूर्णतया विभाजित कर दे ।

 जैसे 4 का अपवर्तक = 1 , 2 , 4 

24 का अपवर्तक = 1 , 2 , 3 , 4 , 6 , 8 , 12 , 24 

प्रमुख तथ्य 

• किसी संख्या का पहला एवं सबसे छोटा अपवर्तक ‘ 1 ‘ होता है ।

•  किसी संख्या का सबसे बड़ा एवं अंतिम अपवर्तक संख्या स्वयं होती है ।

• किसी संख्या के अपवर्तकों की संख्या निश्चित होती है । 

• किसी संख्या का अपवर्तक , संख्या से छोटा या बराबर होता है ।

 समापवर्त्य ( सम + अपवर्त्य ) 

दो या दो से अधिक संख्याओं के उभयनिष्ठ अपवर्त्य को समापवर्त्य कहते हैं । 

जैसे :-4 का अपवर्त्य = 4 , 8 , 12 , 16 , 20 , 24 , 28 , 32 , 36 , 

6 का अपवर्त्य = 6 , 12 , 18 , 24 , 30 , 36 , 42 , … 

4 एवं 6 का समापवर्त्य = 12 , 24 , 36 , … 

समापवर्तक ( सम + अपवर्तक ) 

दो या दो से अधिक संख्याओं के उभयनिष्ठ अपवर्तक को समापवर्तक कहते हैं । 

4 का अपवर्तक = 1 , 2 , 4 

6 का अपवर्तक = 1 , 2 , 3 , 6 . 

4 एवं 6 का समापवर्तक = 1 , 2 

लघुत्तम समापवर्त्य 

दो या दो से अधिक संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य वह छोटी – से – छोटी संख्या है , जो दी गयी प्रत्येक संख्या से पूर्णतया विभाज्य हो । 

जैसे :- 4 , 6 , 8 का लघुतम समापवर्त्य = 24

महत्तम समापवर्तक

दो या दो से अधिक संख्याओं का महत्तम समापवर्तक वह बड़ी से बड़ी संख्या है , जो दी गयी प्रत्येक संख्या को पूर्णतया विभाजित कर दें । 

जैसे -12 , 16 का महत्तम समापवर्तक – 4 

ध्यान दें दो संख्याओं का गुणनफल उनके महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य के गुणनफल के बराबर होता है । 

 लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक का प्रमुख सूत्र 

1. पहली संख्या × दूसरी संख्या = ल० स ० x म ० स ० 

2. दूसरी संख्या =  ( लघुत्तम समापवर्त्य x महत्तम                                              समापवर्तक)/ पहली संख्या 

3. लघुत्तम समापवर्त्य = दो संख्याओं का गुणनफल/म०स०                                   ‌‌ 

4. म ० स ० = दो संख्याओं का गुणनफल/ ल० स ०    

5. भिन्नों का म ० स ० = अंशों का म.स. /हरों का ल ० स ०

6.भिन्नों का ल ० स ० = अंशों का ल ० स ०. /हरों का  म.स. 

7. यदि दिए गए पदों का आधार ( base ) समान हो तो अधिकतम घात वाला पद ( संख्या ) ही दिए गए पदों का लघुत्तम समापवर्त्य होता है । 

8. जब आधार समान नहीं हो तथा आधार में कोई Common factor नहीं हो , तो दिए गए पदों का लघुत्तम समापवर्त्य उनका गुणनफल होता है । 

9. किसी दो संख्याओं का जोड़ तथा ल ० स ० का म ० स ० , उन संख्याओं के म ० स ० के बराबर होता है 

अर्थात् म ॰ स ॰ = ( दो संख्याओं का जोड़ तथा ल ० स ० का महत्तम समापवर्तक निकालने पर आता है ) 

10 .दी गई संख्याओं के रूढ़ गुणनखंड ( Prime factor ) निकाल लेते हैं । फिर उन गुणनखंडों का गुणनफल ज्ञात करते हैं जो संख्याओं में सम्मिलित हैं । उभयनिष्ठ गुणनखंडों का गुणनफल ही संख्याओं का म ० स ० होता है । 

11. यदि किसी समुच्चय में ‘ n ‘ संख्याएँ हैं तथा किसी भी दो संख्या का म ० स ० ‘ H ‘ तथा सभी ‘ n ‘ संख्याओं का ल॰स॰ ‘ L ‘ है तो सभी संख्याओं का गुणनफल [ ( H )^n-1 x L ] होता है ।                                

लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक उदाहरण , ट्रिक

 उदाहरण 1. 16 , 24 का लघुत्तम समापवर्त्य निकालें । 

हल : पहली विधि – अभाज्य गुणनखंड 

16 का अभाज्य गुणनखंड = 2×2×2 x 2 = 2⁴ 

24 का अभाज्य गुणनखंड = 2x2x2x3 = 2³x3 

16 एवं 24 का लघुत्तम समापवर्त्य = 2⁴ x 3 = 16×3 = 48 ,

 दूसरी विधि – भाग

 2 |16 , 24 

 2 |8 , 12 

 2 |4 , 6 

    |2 , 3 

लघुत्तम समापवर्त्य = 2 x 2x2x2x3 = 48 उत्तर 

उदाहरण 2.  118 , 24 का महत्तम समापवर्तक निकालें । 

हल  गुणनखंड विधि 

18 = 2 × 3 × 3 

24 = 2 × 2 x 2 x 3 

     2|18 ‌‌ ‌‌‌     2|24

     3|9         2|12

       |3    ‌‌‌‌ ‌‌ ‌‌   2|6  

                      |3 

महत्तम समापवर्तक = 2×3 = 6 उत्तर

उदाहरण 3. 16 , 24 का भिन्नों का म ० स ० निकालें ।

18 = 2 × 3 × 3 

24 = 2 × 2 x 2 x 3 

        2|18 ‌‌ 2|24

        3|9    2|12

          |3 ‌ ‌‌ ‌‌ 2|6  

                    |3 

महत्तम समापवर्तक = 2×3 = 6 

लघुत्तम समापवर्त्य = 2 x 2x2x2x3 = 48

भिन्नों का म ० स ० = अंशों का म.स. /हरों का ल ० स ०

                           = 6/48

                           = 1/8

उदाहरण 4. 16 , 24 का भिन्नों का ल ० स ० निकालें ।

18 = 2 × 3 × 3 

24 = 2 × 2 x 2 x 3 

        2|18 ‌‌ 2|24

        3|9    2|12

          |3 ‌ ‌‌ ‌‌ 2|6  

                    |3 

महत्तम समापवर्तक = 2×3 = 6 

लघुत्तम समापवर्त्य = 2 x 2x2x2x3 = 48

भिन्नों का ल ० स ० = अंशों का ल ० स ०. /हरों का म.स

                         =  48/6

                         = 8

उदाहरण 5. दो संख्याओं का ल ० स ०. 1820 और उनका म.स 1820 है यदि एक संख्या 130 हो तो दूसरी संख्या है 

हल 

पहली संख्या × दूसरी संख्या = ल० स ० x म ० स ० 

130× $ =1820×26

$ =364

Leave a Comment