लाभ और हानि फार्मूला , ट्रिक्स एवं उदाहरण | Profit and Loss Formula, Tricks and Examples

लाभ और हानि  फार्मूला , ट्रिक्स एवं उदाहरण 

क्रय मूल्य | Cost Price

किसी वस्तु को खरीदने के लिए जितने धनराशी दी जाती है अर्थात जिस मूल्य पर कोई वस्तु ख़रीदे जाते है, उसे उस वस्तु का क्रिय मूल्य कहते है

विक्रय मूल्य | Selling Price

क्रिय मूल्य पर, जब किसी वस्तु को कम या अधिक मूल्य में बेचा जाता है अर्थात जिस मूल्य पर कोई वस्तु बेचीं जाती है, उसे उस वस्तु का विक्रय मूल्य कहा जाता है.

 लाभ | Profit

यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य से अधिक हो, तो उनके अंतर से प्राप्त धनराशि को लाभ कहते हैं।

हानि | Loss

यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य से कम हो,तो उनके अंतर से प्राप्त धनराशि को हानि कहते हैं।

महत्वपूर्ण सूत्र

लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य

हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य

विक्रय मूल्य = लाभ + क्रय मूल्य

विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य – हानि

क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य – लाभ

क्रय मूल्य = हानि + विक्रय मूल्य

लाभ% = (लाभ × 100)/क्रय मूल्य

हानि% = (हानि × 100)/क्रय मूल्य

विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य (100 + लाभ%/100)

क्रय मूल्य =विक्रय मूल्य ×100/(100 +लाभ%)

क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य×100 / (100-हानि%)

विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य ×(100-हानि%)/100

Q 1.यदि आप एक मतदान मकान 50000 में खरीदते हैं और  80000 में  बेचते हैं तो आपका प्रतिशत लाभ है

हल   दिया है

क्रय मूल्य = 50000

विक्रय मूल्य = 80000

लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य

       =80000-50000 =30000

लाभ% = (लाभ × 100)/क्रय मूल्य

            =30000×100/50000

           =60%

Q 2.किसी वस्तु को 651रू  में बेचने पर 7% की हानि होती है तो उस वस्तु का क्रय मूल्य क्या है

हल trick

     (100-7)%=651

      100% =651×100/93 = 700

सूत्र क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य×100 / (100-हानि%)

                   =651 ×100/(100-7)

                   = 700

Q 3.किसी वस्तु को 1400रू मे खरीदने पर 15%  का लाभ होती है तो उस वस्तु का विक्रय मूल्य क्या है

हल 

   विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य (100 + लाभ%)/100

                    =1400×(100 +15)/100

                     =1400 ×115/100

                     = 1610 रू

Leave a Comment