हिंदी में भौतिकी पर MCQ [प्रश्न बैंक सेट 1] | MCQ on Physics in Hindi [Question Bank Set 1]

 फिजिक्स के यह  ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Samvida, Police, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, Vyapam सभी एग्जाम में आए हुए 

 हैं


 1. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम का प्रस्तुतकर्त्ता

Ans. न्यूटन


2. पृथ्वी पर सूर्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल-

Ans.  पृथ्वी पर सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल सूर्य पर पृथ्वी द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर होता है।


3. पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी यदि वर्तमान दूरी की अपेक्षा दो गुनीहो जाय तो पृथ्वी पर सूर्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल-

Ans . पहले की अपेक्षा एक-चौथाई होगा


4. किसी पिंड का द्रव्यमान उसके अपने भार से भिन्न होता है, क्योंकि-
Ans. किसी पिंड का द्रव्यमान उसके अपने भार से भिन्न होता है क्योंकि पदार्थ की मात्रा का मापक द्रव्यमान है किन्तु भार एक बल है 

5. किसी पिंड का भार-
Ans.  किसी पिंड का भार ध्रुवों पर अधिकतम होता है यह न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम के कारण है।

6. विषुवत रेखा की अपेक्षा ध्रुवों पर पिंड का भार अधिक होता है, क्योंकि-
Ans. विषुवत रेखा की अपेक्षा ध्रुवों पर पिंड का भार अधिक होता है क्योंकि R = पृथ्वी के त्रिज्या के कारण ऐसा होता है।

7. किसी पिंड का भार उत्तरी-ध्रुव व विषुवत रेखा पर क्रमश: Wp व WE हैं। यदि पृथ्वी का घूर्णन रुक जाय तो-
Ans.  Wp में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

8. लिफ्ट में व्यक्ति का भार तब अधिक हो जाता है, जबकि लिफ्ट-
Ans. ऊपर की ओर त्वरण से गमन करे।

9. किसी पिंड को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाने पर-
Ans.  किसी पिंड को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाने पर उसका द्रव्यमान वही रहेगा किन्तु भार भिन्न हो जाएगा। भार में अन्तर होने का कारण पृथ्वी की अपेक्षा चन्द्रमा पर g
का मान1/6  हो जाना है।

10. एक समान गति से घूर्णित शाफ्ट में धागे से एक गेंद बंधी है। शाफ्ट के अचानक रुकने पर धागा शाफ्ट पर लिपटने लगता है और गेंद का कोणीय वेग
Ans.  बढ़ जायेगा

11. एक गोल पीपे (बैरल) को खींच कर ले जाने की अपेक्षा लुढ़काना सुगम होता  है क्योंकि- 
Ans. सर्पी-घर्षण (sliding friction) की तुलना में लोटनिक घर्षण (rolling friction) कम होता है।

12. जल से भरे गिलास के नीचे दबे कागज को शीघ्रता से गिलास के नीचे से जल को छिड़काए बिना ही खींचा जा सकता है। ये परिघटना-
Ans.  जड़त्व के गुण को दर्शाती है ।

13. किसी पिंड का वेग दुगुना हो जाये तो-
Ans. उसका संवेग दुगुना होगा

14. एक भारी एवं एक हल्के पिंड पर एक समान बल एक ही अवधि के लिए  लगे हो तो ये पिंड 
Ans. एक समान संवेग से गतिमान होंगे

15. 20 किग्रा० के एक पिंड को भूमि के ऊपर 1 मीटर की ऊंचाई पर बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्य-
Ans.  शून्य होगा


16. किसी पिंड का वेग दो गुना होने पर, उसकी गतिज-ऊर्जा 
Ans. चार गुना हो जाएगी 

17. घड़ी में चाभी भरने की प्रक्रिया में घड़ी में-
Ans. स्थितिज ऊर्जा संग्रहित होती है

18. स्थिर आलम्ब से लटके एक लम्बे धागे से बंधा एक छोटा पदार्थ इधर-उधर झूल (दोलन) रहा हो, तो पदार्थ को-
Ans. गतिज ऊर्जा दोलन के बीच अधिकतम होगी।

19. पहाड़ पर चढ़ते समय व्यक्ति आगे झुकता है जिससे-
Ans. स्थायित्व (स्थिरता) में वृद्धि हो
20. भू-स्थिर या तुल्यकाली उपग्रह (geostationary satellite) के घूर्णन का आवर्त काल-
Ans.  24 घंटे

21. परिक्रमारत अंतरिक्ष यान (उपग्रह) से एक सेव (पिंड) बाहर छोड़ा जाय, तो यह-
Ans. यान के साथ ही उसी वेग से गमन करेगा

22. समुद्र के पानी का घनत्व बढ़ता जाता है जैसे-जैसे-
Ans.  समुद्र के पानी का घनत्व बढ़ता जाता जैसे-जैसे गहराई एवं खारापन दोनों में वृद्धि होती हैं।
23. नदी में तैरता जलयान जब समुद्र में जाता है तो यह-
Ans.थोड़ा सा ऊपर उठ जाता है

24. इस्पात की गेंद पारे पर तैरती है, क्योंकि-
Ans. इस्पात की गेंद पारे पर तैरती है क्योंकि इस्पात की अपेक्षा पारे का घनत्व अधिक होता है।

25. अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ रहे वायुयान के अन्दर,
Ans.  वायु पम्पों की सहायता से सामान्य दाब बनाए रखा जाता है

26. वायुमंडलीय दाब को मापने के लिए आवश्यक यंत्र-
Ans. बैरोमापी

27. हमारे शरीर पर वायुमंडल का दाब बहुत होते हुए भी हम उसे महसूस नहीं कर पाते हैं, क्योंकि-
Ans. शरीर में रक्त का दाब वायुमंडलीय दाब से कुछ अधिक होने के कारण हमारे शरीर पर वायुमंडल का दाब बहुत होते हुए भी हम उसे महसूस नहीं कर सकते हैं।

28. किसी पिंड का अधिकतम भार-
Ans. निर्वात् में होगा

29.भिन्न धातुओं के बने एक-एक किग्रा० के चार घन (cube) जल में तौले जायें तो-
Ans. भिन्न धातुओं के बने एक-एक कि०ग्रा० के चार घन (Cube) जल में तौले जाये तो न्यूनतम घनत्व वाले घन का भार न्यूनतम होगा।

30. हाइड्रोजन से भरा गुब्बारा निम्नलिखित में से किसे आसानी से ऊपर उठा ले जाएगा?
Ans.  हाइड्रोजन से भरा गुब्बरा एक कि० ग्रा० ढीले-ढाले रूप से भरे पंख को आसानी से ऊपर उठा ले जाएगा।

31. किसी झील में एक पत्थर फेंकने पर, जैसे-जैसे वह जल में नीचे डूबता जाता है, उस पर उत्प्लावन (upthrust)-
Ans. एक समान रहता है


32. पारे की दो बूंदों को संस्पर्क में लाने पर, वे मिलकर एक बड़ी बूंद बनाती है, इसका कारण है द्रवों द्वारा-
Ans.  न्यूनतम पृष्ठीय क्षेत्रफल बनाए रखना

33. कांच की स्वच्छ प्लेट पर जल डालने पर वह पतली परत के रूप में फैल जाता है जबकि पारा डालने पर वह गोलीय बूंद के रूप में बना रहता है इसका कारण यह है कि-
Ans. कांच के साथ पारे के आसंजन (adhesion) की अपेक्षा जल का ससंजन (cohesion) अधिक है

34. क्रिकेट की घूमती (प्रचक्रमान-spinning) गेंद का वायु में इधर-उधर उछाल (दोलन, स्विंग) निम्नलिखित आधार के अनुसार स्पष्ट किया जा सकता है-
Ans.  बर्नूली प्रमेय (bernoulli’s theorem)

35. रेलवे प्लेटफार्म के किनारे पर खड़े युवक के सामने तेज गति से रेलगाड़ी के गुजरने पर युवक-
Ans.  गाड़ी की ओर गिर पड़ता है


36. भूमि से टकराकर फुटबाल (गेंद) ऊपर उछलती है क्योंकि-
Ans. भूमि से टकराकर फुटवाल (गेंद) ऊपर उछलती है क्योंकि ऐसा उसके अपने प्रत्यास्थ गुण के कारण होता है।

37. एक वृत्ताकार धातु की प्लेट को जिसके केन्द्र में एक वृत्ताकार छेद हो, गर्म करने से छेद का व्यास-
Ans.बढ़ जाएगा

38. कांच के फ्लास्क में भरे द्रव के द्रव्यमान को गर्म करने पर-
Ans. फ्लास्क में द्रव का तल पहले कुछ गिरेगा तत्पश्चात् बढ़ना प्रारम्भ करेगा।

39. एक जल भरे बीकर में बर्फ का एक टुकड़ा तैर रहा है, बर्फ के पिघलने पर बीकर में जल का तल 
Ans. पूर्ववत् बना रहेगा

40. किसी झील की बर्फ जमी सतह का ताप -15°C हो तो इसके ठीक नीचे झील में जल (बर्फ के संपर्क की जल सतह) का ताप क्या होगा?
Ans. 0°C

41.बर्फ जमी झील के अन्दर मछलियां जीवित रहती हैं क्योंकि-
Ans. झील की तली पर जल नहीं जम पाता है

42. क्या होता है जब जल को 8°C से 0° C तक किया जाए ?
Ans.जल का आयतन 4°C तक कम होता है और तब बढ़ता है

43. निम्नलिखित द्रवों में से ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है-
Ans.पारा

44. पायरेक्स के बने गिलास में गर्म पानी डालने पर वह नहीं चटखता है क्योंकि पायरेक्स-
Ans. गर्म करने से अधिक प्रसारित नहीं होता

45. रेफ्रीजरेटर का प्रती प्रशीतित्र (फ्रीजर) उसमें सबसे ऊपर लगाया जाता है-
Ans.जिससे यह संवहन धारा (convection cument) के समुचित प्रवाह से सारे भीतरी भाग को ठंडा कर सके

46. निर्वातित (evacuated) विद्युत् बल्ब के तन्तु से कांच-आवरण तक ऊष्मा संचरण किस प्रक्रिया से होता है ?
Ans.विकिरण


47. धातु से बने चार गिलासों में गर्म कॉफी एक साथ डाली जाती है। चारों गिलासों पर बाहर की ओर भिन्न भिन्न पेन्ट किया होता है। कुछ समय बाद कॉफी उस गिलास में सबसे ठंडी होगी जिसका पेन्ट-
Ans.अपरिष्कृत काला

48. अगर गर्म कॉफी के प्याले को कमरे में धातु की मेज पर रखा जाए तो किसी निम्नलिखित तरीके से उसकी ऊष्मा नष्ट होगी?
Ans.  चालन, संवहन, विकिरण और वाष्पन

49.एक प्याले में चाय 90°C से 80°C तक ठीक एक मिनट में ठंडी होती है तो 70°C से 60°C तक ठंडा होने में लगने वाला समय होगा-
Ans.एक मिनट से अधिक

50. किसी द्रव की वाष्पन दर-
Ans. किसी द्रव की वाष्पन दर द्रव के तापमान, चारों ओर के वायु के ताप एवं द्रव की सतह के क्षेत्रफल पर निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें



51. मिट्टी के बने घड़े में भरा जल ठंडा हो जाता है क्योंकि-
Ans. घड़े के छिद्रों से जल बाहर आकर वाष्पित होता है

52. ग्रीष्म ऋतु में, बिजली के पंखे के नीचे बैठने पर हमें सुख प्राप्त होता है, क्योंकि पंखा-
Ans. हमारे चारों ओर की हवा में गति लाकर शरीर के पसीने के वाष्पन में वृद्धि कर देता है

53. हमें अधिकतम पसीना तब आता है जब वायु का-
Ans. तापमान अधिक हो और वह आर्द्र हो

54. तालाब में ऊपरी सतह पर जल, गर्म दिनों में भी ठंडा रहता है, क्योंकि-
Ans.  सतह का जल वाष्पित होता है और परिणामस्वरूप ठंडा हो जाता है

55. वायुमंडल द्वारा ग्रहण जल वाष्प की मात्रा वायु के ताप-
Ans.  में वृद्धि के साथ बढ़ सकती है

56. आर्द्रता मापी यंत्र की सहायता से निम्नलिखित में से किसका मापन किया जाता है?
Ans. आपेक्षिक आर्द्रता

57. जल का क्वथनांक-
Ans.  वायुमंडलीय दाब पर निर्भर होता है

58. निम्नलिखित में से किससे कर्जा सीधे ही प्राप्त होती है ?
Ans.  सूर्य 

59. प्रकाश की तरंग, ध्वनि तरंगों से इस प्रकार भिन्न हैं कि-
Ans. प्रकाश की तरंगें विद्युत् चुम्बकीय हैं किन्तु ध्वनि तरंगें नहीं

60. निम्नलिखित में से किसकी विद्युत्-चुम्बकीय तरंगों की तरंगदैर्घ्य
Ans.  अवरक्त (infra-red)

61. वायुमंडल की वह परत जो रेडियो तरंगों को पृथ्वी पर वापस परावर्तित करती है उसे कहते हैं-
Ans. आयनमंडल (ionosphere)

62. रात्रि में रेडियो रिसेप्शन (अभिग्रहण) में कुछ सुधार क्यों हो जाता
Ans.  दिन के समय सूर्य का प्रकाश रेडियो ब्रॉडकास्ट को कुछ सीमा तक प्रभावित करता है


63. टेलीविजन के सिग्नल एक निश्चित दूरी के आगे के स्थानों पर साधारणत: नहीं प्राप्त हो पाते क्योंकि-
Ans.  पृथ्वी की वक्रता के कारण सिग्नल वहां नहीं पहुंच पाते हैं

64. रेडार का प्रयोग-
Ans.  वायुयान जैसी वस्तुओं की पहचान व स्थिति निर्धारण करने हेतु करते हैं

65. बंद कमरे की खिड़की में एक छोटा छिद्र कमरे से बाहर की वस्तुओं का कमरे की सामने की दीवार पर उल्टा प्रतिबिम्ब बनाता है, इसका कारण-
Ans.  प्रकाश का ऋतुरेखीय संचरण (rectilinear propagation)

66. पूर्ण सूर्य ग्रहण में सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है ?
Ans.  किरीट (corona)

67. समतल दर्पण द्वारा बनी प्रतिबिम्ब-
Ans. आभासी होता है

68. किसी व्यक्ति द्वारा अपना पूर्ण प्रतिबिम्ब देखने हेतु समतल दर्पण की न्यूनतम लम्बाई-
Ans.  व्यक्ति की लम्बाई की आधी होनी चाहिए

69.यदि आप समतल दर्पण की ओर 10 सेमी०/सेकंड के वेग से जा रहे हों तो आपका प्रतिबिम्ब आप की ओर किस वेग
आएगा?
Ans.20 सेमी०/से०

70. कमरे की अगल-बगल की दो दीवारों पर समतल दर्पण लगे हैं और आप कमरे में हो तो आपको दिखाई देने वाले प्रतिबिम्बों की संख्या-
Ans. अनगिनत

71. किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब प्राप्त करने हेतु आवश्यक दर्पण कौन-सा होगा?
Ans. अवतल दर्पण

72. दंत चिकित्सक का दर्पण-
Ans. अवतल दर्पण लगा होता है

73. मोटर वाहनों में पीछे का दृश्य देखने हेतु-
Ans.उत्तल दर्पण लगा होता है
(
74. कार के हैड-लैम्प में प्रयुक्त दर्पण-
Ans. परवलयिक (parabolic) अवतल दर्पण होता है

75. जल में आंशिक रूप से तिरछी डूबी पेंसिल का डूबा भाग-
Ans. जल की सतह की ओर मुड़ा प्रतीत होता है

76. क्षितिज के नीचे वास्तव में डूब जाने के बाद भी सूर्य कुछ समय तक दिखाई देता रहता है। इसका कारण-
Ans. वायुमंडलीय अपवर्तन (refraction) है

77. यदि वायुमंडल न होता, तो दिन की अवधि
Ans.  कम हो जाती

78. क्षितिज के निकट होने पर सूर्य व चन्द्रमा दीर्घ वृत्ताकार (elliptical) प्रतीत होते हैं इसका कारण है
Ans. अपवर्तन

79 इन्द्रधनुष का बनना वायुमंडल में वर्तमान जल की बूंदों द्वारा प्रकाश का-
Ans . परिक्षेपण व पूर्ण आन्तरिक परावर्तन दोनों ही हैं

80. वर्षा के रुकने के उपरान्त, इन्द्रधनुष-
Ans.  सूर्य के विपरीत दिशा में दिखाई पड़ता है
81. कांच प्रिज्म में होकर श्वेत प्रकाश के गुजरने पर यह वर्गों में बिखर जाता है क्योंकि-
Ans. भिन्न वर्ण का प्रकाश कांच में भिन्न बेग से गमन करता है

82 निम्नलिखित वर्ण-अनुक्रम में कौन सा क्रम उचित रूप में हैं?
Ans.  नीला, हरा, पीला

83 प्राथमिक वर्ण-
Ans.  वे हैं जो अन्य वर्गों के मिश्रण से नहीं बनाए जा सकते
(D) प्राकृतिक रूप में उपलब्ध वर्ण होते हैं

84) तीन प्राथमिक वर्ण-
Ans. नीला, हरा व लाल हैं

85) कैमरे का कौन-सा भाग मानव नेत्र के दृष्टिपटल (रेटिना) के सदृश (analogous) है?
Ans. फिल्म

86. जब कोई व्यक्ति बाहर तेज प्रकाश से एक अंधेरे कमरे में प्रवेश करता है तो कुछ देर तक वह स्पष्ट देख पाने में समर्थ नहीं होता। इसका कारण है-
Ans. परितारिका (iris) द्वारा पुतली को तुरंत न फैला पाना

87. नेत्र का समायोजन-
Ans. रोमाक पेशियों (ciliary muscle) के द्वारा होता है

88. वृद्धावस्था में लिखने व पढ़ने हेतु चश्मा (ऐनक)लगाना पड़ता है क्योंकि-
Ans. नेत्र की समायोजन क्षमता में कमी आ जाती है

89. आकाश की नीलिमा का कारण-
Ans. पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा अन्य वर्गों की अपेक्षा नीले वर्ण का अधिक प्रकीर्णन होना है

90. अंतरिक्ष यात्री (एस्ट्रॉनाट) को बाह्य- अंतरिक्ष-
 Ans.  श्याम प्रतीत होता है

91. बाह्य अंतरिक्ष में स्थित अंतरिक्ष यात्री-
Ans. सभी दिशाओं में दिन के समय तारे देख पाता है


92. सूर्यास्त के पूर्व सूर्य गहरा नारंगी-लाल आभायुक्त प्रतीत होता है. क्योंकि-
Ans. सूर्य के प्रकाश को अधिक मोटे वायुमंडल में गमन करना पड़ताहै जिससे अन्य वर्ण प्रकीर्णित हो जाते हैं और पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाते हैं

93. साबुन के बुलबुले को श्वेत वर्णी प्रकाश में देखने पर उनमें अनेक रंग दिखाई पड़ते हैं ऐसा-
Ans.  बुलबुलों द्वारा परावर्तित प्रकाश के व्यतिकरण के कारण होता

94. वस्तुओं की त्रि-आयामी प्रतिबिंबों (three dimensional images) के अभिलेखन की तकनीक-
Ans.  होलोग्राफी (स्वलेखन) कहलाती है

95. एक स्थान से दूसरे तक तरंग के गमन में-
Ans.  ऊर्जा का अभिगमन होता है

96. ध्वनि का तारत्व (pitch) (या तीक्ष्णता shrillness) का निर्धारण ध्वनि-
Ans.  की आवृति से होता है

97 पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों के स्वर के तीक्ष्ण होने के कारण उसकी-
Ans.  उच्च आवृति है।

98 ध्वनि की प्रबलता का निर्धारण उसके-
Ans. आयाम से करते हैं 

99. ध्वनि का अधिकतम वेग-
Ans. इस्पात में होता है

100. ध्वनि उच्चतम वेग से-
Ans.  30°C पर आर्द्र वायु में गमन करती है



101. माख-सख्या (mach number) का संबंध
Ans.  वायुयान के वेग से है

102. प्रतिध्वनि के उत्पन्न होने का कारण-
Ans.  ध्वनि का परावर्तन

103. प्रतिध्वनि मूल ध्वनि से अलग तब सुनाई पड़ती है जबकि ध्वनि-स्रोत व परावर्तक सतह के मध्य न्यूनतम अन्तराल-
Ans. 17 मीटर हो

104. चमगादड़ अंधकार में भी उड़ सकते हैं क्योंकि-
Ans. वे अपने द्वारा उत्पन्न पराश्रव्य तरंगों (ultrasonie waves) की सहायता से अपना मार्ग दर्शन कर पाते हैं

105. एक पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती हुई किसी प्रेक्षक से दूर जा रही है तो सायरन के सामान्य तरत्व (तीक्ष्णता) के सापेक्ष उसकी ध्वनि का तारत्व-
Ans. कम होगा

106. एक छड़ चुम्बक के सिरे पर चिपक कर लटके दो इस्पात आलपिन ऊर्ध्वाधर (एक सीध में) नहीं लटक पाते क्योंकि-
चुम्बक
Ans. समान ध्रुव एक दूसरे के प्रतिकर्षित (repel) होते हैं

107. सिर के सूखे बालों में कड़ी रबड़ के कंधे से कंघी करने पर कड़कड़ाहट की ध्वनि का कारण-
Ans. छोटे-छोटे विद्युत स्फुरन

108. विद्युत् परिपथ में संधारित्र (capacitor , condenser) का प्रयोग-
Ans.  विद्युत् आवेश के संग्रहण हेतु करते हैं

109. निम्नलिखितों में से अर्ध-चालक कौन है?
Ans. सिलिकन

110. निम्नलिखितों में से कौन विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव पर आधारित नहीं है?
Ans. कार्बन माइक्रोफोन 

111. निम्नलिखित में से कौन नर्म-लोहे पर आकर्षण बल का प्रयोग करता
Ans. टेलिफोन रिसीवर

112. निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति विद्युत् ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित कराती है?
Ans. विद्युत् मोटर

113. विद्युत् मोटर में उसके प्रारम्भन के उपरान्त मोटर की गति के सामान्य हो जाने पर इसमें प्रवाहित धारा, प्रारम्भन धारा-
Ans.  से कम होती है

114. लाउडस्पीकर में ऊर्जा का परिवर्तन-
Ans. विद्युत् से यांत्रिक तत्पश्चात् ध्वनि ऊर्जा में होता है


115. माइक्रोफोन में ऊर्जा का परिवर्तन-
Ans.  ध्वनि से यांत्रिक तत्पश्चात् विद्युत कर्जा में होता है

116. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तन करने वाली युक्ति कहलाती
Ans. डायनेमो

117. ट्रान्सफार्मर द्वारा-
Ans.  ए०सी० वोल्टता का उच्चयन (अपचयन) होता है

118. हमारे घरों में विद्युत आपूर्ति 220V ए०सी० होती है। 220 का मान आपूर्ति की-
Ans.  प्रभावी वोल्टता दर्शाता है

119. डी०सी० की आपेक्षा ए०सी० के लाभ यह है कि-
Ans. डी० सी० की अपेक्षा ए०सी० के लाभ यह है कि यह कम ऊर्जा हानि के साथ लम्बी दूरी तक (संचरित) की जा सकती है।

120. विद्युत् परिपथ में फ्यूज का कार्य-
Ans. अतिभारण (ओवरलोडिंग)या लघुपथन की स्थिति में परिपथ को भंग करना है


121. विद्युत् परिपथ में, फ्यूज को-
Ans.विद्युत परिपथ में फ्यूज को गर्म (Positive) तार में लगाया जाता है।

122. फ्यूज के बार-बार फुक जाने पर इसे-
Ans. बिजली के मिस्त्री को बुला कर ठीक करना चाहिए

123 फ्यूज के तार का पदार्थ-
Ans. उच्च प्रतिरोधकता का होना चाहिए तथा निम्न गलनांक का होना चाहिए

124. एक पावर सॉकेट पर कई विद्युत् उपकरणों को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि-
Ans. अतितापन के कारण बिजली की वायरिंग खराब हो सकती है


125. विद्युत् उपकरण को भूसंपर्कित किया जाता है जिससे-
Ans.  लघुपथन न हो

126. विद्युत् बल्ब (लैम्प) का तन्तु तप्त होकर श्वेत हो जाता है जबकिप्रवेशी संयोजी तार केवल हल्का-सा ही गर्म हो पाता है क्योंकि संयोजी तार-
Ans.  का प्रतिरोध बहुत कम होता है

127. एक साधारण फ्लुओरेसेंट (प्रतिदीप्ति) टयूब में
Ans. निम्न दाब पर पारा वाष्प भरी होती है

128. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक का प्रयोग कच्चे पदार्थ के रूप में होता है?
Ans. विद्युत्

129. परमाणु की प्रभावी की त्रिज्या-
Ans.  10-10 मीटर होती है

130. एक धात्विक लक्ष्य (टार्गेट) पर उच्च ऊर्जा युक्त इलेक्ट्रॉनों के अचानक टकराने से उत्पन्न किरण का नाम है?
Ans. X-किरणें

131. दो प्रोटॉनों (धन आवेशित कणों) के मध्य बल-
Ans.  इनमें मध्य अन्तराल अनुसार आकर्षण या प्रतिकर्षण बल होता है

132. यूरेनियम-235 नाभिक (न्यूक्लियस) में
Ans. प्रोट्रॉनों व न्यूट्रॉनों के बल संख्या 235 होती है

133. एक भारी नाभिक (न्यूक्लियस) के तात्क्षणिक विघटन की परिघटना
Ans. विघटनाभिका (radioactivity) कहलाती है

134. परमाणु में नाभिक परिवर्तनों के फलस्वरूप तरंग/किरणें कौन-सी हैं ?
Ans. Y-किरणें

135. यूरेनियम के दो समस्थानिक-920 एवं 92
Ans. प्रोटॉनों की संख्या एक समान होती है

136. रेडियो-कार्बन काल-निर्धारण तकनीक का प्रयोग-

Ans.  जीवाश्मों की आयु-निर्धारण हेतु किया जाता है

137. पृथ्वी की आयु का आकलन-
Ans. यूरेनियम काल-निर्धारण हेतु किया जाता है

138, समृद्ध (enriched) यूरेनियम निम्नलिखित में से किस समस्थानिक में समृद्ध किया जाता है-
Ans. यूरेनियम-235

139. नाभिकीय रिऐक्टर में विमन्दक का कार्य-
Ans.  द्वितीयक न्यूट्रॉनों को धीमा करना है

140. प्रजनक (ब्रीडर) रिऐक्टर वह है जिसमें-
Ans.  विखंडनीय पदार्थ की जितनी खपत होती है उत्पादन उससे अधिक होता है

141. परमाणु-विस्फोट में अत्यधिक ऊर्जा निकलने का कारण-
Ans. द्रव्यमान का ऊर्जा में परिवर्तन है

142. सूर्य में ऊर्जा के जनन की प्रक्रिया-
Ans. हाइड्रोजन का संलयन है

143. निम्नलिखित में से आइंस्टाइन की खोज क्या है ?
Ans.  प्रकाश-विद्युत् प्रभाव एवं सापेक्ष सिद्धान्त


144. खगोलीच दूरी का मात्रक-
Ans.  प्रकाश-वर्ष

145. जिस मंदाकिनी (galaxy) में सौर मंडल है उसका नाम-
Ans.  आकाश-गंगा (milky way) है

146. सूर्य के अलावा पृथ्वी के निकटतम तारे से प्रकाश को पृथ्वी तक आने में लगने वाला समय-
Ans.  4.2 वर्ष

147. निम्नलिखित में से कौन सौर-मंडल में नहीं है?
Ans.  निहारिकाएं (nebuale)

148. कौन से ग्रहों के उपग्रह उनकी परिक्रमा नहीं करते?
Ans. बुध एवं शुक्र

149. हमें सदैव चन्द्रमा का एक ही पार्श्व दिखाई देने का कारण है-
Ans.  चन्द्रमा की अपने अक्ष पर घूर्णन की अवधि, पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा अवधि के बराबर होना

150. रेल पटरियों के नीचे चौड़े लकड़ी के पटरे (स्लीपर) इसलिए बिछाए जाते हैं जिससे-
Ans. रेलगाड़ी के कारण उत्पन्न दाब घटा सकें



151. समुद्र में डूबी वस्तुओं का पता लगाने हेतु प्रयुक्त उपकरण-
Ans. सोनार

152. किसी उपग्रह को पृथ्वी से बहुत ही परिशुद्ध रूप से-
Ans.  डाप्लर प्रभाव की सहायता से पथांकित किया जा सकता है

153. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ भारी मशीनों में स्नेहक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है?
Ans.  ग्रेफाइट

154. ऑटोवाहनों में द्रवचालित (हाइड्रॉलिक) ब्रेक-
Ans.  पास्कल सिद्धान्त के अनुसार कार्य करते हैं

155. हाइड्रोजन गैस भरा गुब्बारा-
Ans. हवा में केवल तब ही ऊपर उठता है जब उसका कुल भार विस्थापित वायु के भार से बहुत कम हो

156.  बैरोमीटर को-
Ans.  बैरोमीटर को वायुमंडलयी दाब मापन हेतु प्रयुक्त किया जाता है एवं मौसम के पूर्वानुमान हेतु प्रयुक्त किया जाता है

157. X-किरणें वास्तव में
Ans. विद्युत् चुम्बकीय तरंगें हैं

158. परिदर्शी (पेरिस्कोप), में होने वाली प्रकाश की परिघटना-
Ans.  परावर्तन है अपवर्तन है

159. डाक्टरों द्वारा रोगी व्यक्ति के पेट की आन्तरिक परीक्षा हेतु प्रयुक्त अंतर्दशी (एन्डोस्कोप) प्रकाश के-
Ans.  पूर्ण आन्तरिक परावर्तन पर निर्भर है

160. निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ को लगभग 100 K तापमान पर अतिचालक (super conductor) के रूप में काम में लाया जा सकता
Ans. सिरेमिक

161. निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ अर्धचालक है:
Ans. सिल्कन एवं जर्मेनियम अर्ध चालक है।

162. विद्युत् बल्ब में निम्न दाब पर नाइट्रोजन या आर्गन गैस की कुछ मात्रा इसलिए भरी जाती है जिससे-
Ans.  तन्तु का वाष्पन न हो पाए

163. ए०सी० को डी०सी० में परावर्तन करने की युक्ति (उपकरण)-
Ans. दिष्टकारी (rectifier)

164. ‘क्रांति वृत्त’ (Ecliptic) शब्द का प्रयोग-
Ans.  वर्ष भर के दौरान आकाश में सूर्य के पथ के लिए करते हैं

165. एक अंडा नल के जल में डूब जाता है किन्तु जल में साधारण नमक के सांद्रित (concentrated) घोल में तैरता है क्योंकि-
Ans.  अंडे के घनत्व से नमक-घोल का घनत्व अधिक होता है

166. ठंडे क्षेत्रों में जहां तापOC से नीचे जा सकता है किसान अपनी फसल को नुकसान से बचाने के लिए खेतों को पानी से भर देते हैं क्योंकि-
Ans.  जल की विशिष्ट ऊष्मा-पारित अधिक है।

167.  मानव नेत्र का वह भाग जो फोटाग्राफी कैमरा के द्वारक के समान कार्य करता है-
Ans.  मानव नेत्र का वह भाग जो फोटोग्राफी कैमरा के द्वारक के समान कार्य करता है तारा (पुतली) कहलाता है।

168. फोटोग्राफी कैमरे की f-संख्या-
Ans. लेंस की फोकल दूरी व द्वारक के व्यास के
अनुपात को दर्शाती

169. प्रकाश-विद्युत् सेल-
Ans. प्रकाश ऊर्जा को विद्युत् में परिवर्तित करता है

170. एक गेंद B,1 क्षैतिज रूप से फेंकी जाती है तथा दूसरी गेंद B2 मात्र उतनी ही ऊंचाई से छोड़ी जाती ताकि अनुदैर्घ्यः (vertically) गिरे। यह देखा गया कि-
Ans.  B1 व B2 दोनों ही एक साथ भूमि पर पहुंचती है

171. न्यूटन के गति के तृतीय नियम में कार्य-बल व प्रतिकारी बल-
Ans.  न्यूटन के गति के तृतीय नियम से कार्य बल व प्रतिकारी बल भिन्न पिंडों पर कार्यरत होते हैं एवं सदैव बराबर होते हैं।

172. अन्तरिक्ष यान के उच्च परिक्रमा कक्ष से निम्न कक्ष में आने पर उसका बैग-
Ans.  अन्तरिक्ष यान के उच्च परिक्रमा कक्ष से निम्न कक्ष में आने पर वेग बढ़ जाता है।

173. पृथ्वी की औसत त्रिया (R) व औसत घनत्व (d), गुरुत्व के कारण त्वरण का औसत मान (g) तथा सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक (G) के आंकड़ों के अनुसार, पृथ्वी के द्रव्यमान की गणना-
Ans. केवल R व  d को प्रयुक्त कर के हो सकती है


174. केप्लर ने खोज कर ज्ञात किया कि ग्रहों के परिक्रमा की कक्षाओं की आकृति-
Ans. दीर्घवृत्तीय

175. एक वायुयान धवन-पथ (run way) से 100 m/s के वेग से उड़ान  भरता है। यदि वायुयान अपने विश्रामस्थल से 10 m/s2 के एक समान त्वरण बढ़ता है। तो अपेक्षित वेग प्राप्त करने के लिए धावन-पथ की लम्बाई कितनी होनी चाहिए?
Ans. 500 मीटर


176.  जल के हिमीकरण के होने पर इसका ताप-
Ans. अपरिवर्तित रहता है

177. आंख की पुतली-
Ans. प्रकाश की मात्रा (तीव्रता) अनुसार स्वतः समायोजित हो जाता है

178. प्रतिदीप्ति लैम्प एवं टेलीविजन की पिक्चर टयूब प्रप्तिदीप्ति परिघटना द्वारा प्रकाश उत्सर्जित करते हैं जो-
Ans.  टेलीविजन टयूब में इलेक्ट्रॉनों के पुंज तथा प्रतिदीप्ति लैंप में पराबैंगनी किरणों के कारण उत्पन्न होता है

179. प्रकाश के वेग की तुलना में रेडियो तरंगों का वेग-
Ans. एकसमान होता है

180. वर्ण (रंग) का संबंध-
Ans.  आवृत्ति से है

181. पराश्रव्य तरंगों का उपयोग-
 Ans. पराश्रव्य तरंगों का उपयोग, गहरे जल में डूबी वस्तुओं की खोज तथा उनकी गहराई ज्ञात करने हेतु किया जाता है। यकृत लीवर आग्नयाशय (Pancreas) वृक्क (Kidneys) हृदय जैसे मानव अंगों के रोगों व असमानताओं के निदान हेतु किया जाता है, तेल व खनिज निक्षेपों के भूमिगत चित्रांकनों हेतु किया जाता है।

182. ध्वनि तरंगों की आवृत्ति का संबंध उसकाठसकी-
Ans.  तारत्व से है

183. विद्युत् परिपथों में, फ्यूजों की अपेक्षा लघु-परिपथ-भंजक (M.C.B) को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि-
Ans. ओवरलोड को दूर करने के बाद, को एक लीवर दबाकर
(M.C.B) पुन: सैट किया जा सकता है

184. यूरेनियम-235 में विखंडन तब होता है जब यह-
Ans. मंद गतिक न्यूट्रॉन का परिग्रहण करता है

185. हाइड्रोजन बम-
Ans. हाइड्रोजन बम अनियंत्रित संलयन अभिक्रिया के नियम पर आधारित है।


186. धातु के एक गुटके को गहरी झील में गिराने पर जैस-जैसे वह गहरा डूबता जाता है उस पर उत्प्लाव-बल (buoyant force)-
Ans. घटता है

187. रेडियो सिग्नलों आयाम माडुलन (AM) एवं आवृत्ति-माडुलन (FM) से संबद्ध निम्नलिखित कथनों के गए विकल्पी उत्तरों में सही को चुनिए:
Ans..
(I). AM रेडियो तरंगें वायुमंडल की आयनिक परतों से वापिस
आती है
(ii).  FM रेडियो तरंगें आयानिक परतों का वेधन करती है
(iii).  FM प्रेषण ‘दर्श-रेखा’ आधार पर संपन्न होता है


188. धागे के एक सिरे पर बंधे पत्थर के टुकड़े को, धागे के दूसरे सिरे को हाथ में पकड़कर, वृत्ताकर घुमाया जाता है। अगर धागे की लम्बाई व टुकड़े के वेग दोनों को दो गुना करने पर धागे का तनाव पहले की अपेक्षा-
Ans. दो गुना हो जाएगा


189.  टीवी के दृश्य पटल पर सभीवर्ण (रंग)
Ans.  लाल, हरे व नीले वर्ण द्वारा बनते हैं

190.  डायनेमो, जो विद्युत् का जनन करता है, वास्तव में-
Ans.  कर्जा परिवर्तक (converter) के रूप में कार्य करता है

191. 750 वाट अंकित विद्युत् इस्त्री में 220 वोल्ट पर प्रवाहित धारा-
Ans.  3.41 एम्पियर है

192. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा कण-प्रतिकण है ?
Ans.  इलेक्ट्रॉन, पाजिट्रॉन 

193. एक स्थिर न्यूक्लियस में प्रोटॉनों के मध्य परस्पर स्थिर वैद्युत बल-
Ans.  नाभिकीय बल की अपेक्षा निर्बल होता है

194. प्रसिद्ध ‘बिग बैंग थ्योरी’ किस मुख्य सिद्धांत पर आधारित है
Ans.  डॉप्लर प्रभाव

195. कोबाल्ट-60 से कौन-सी किरण निकलती है?
Ans. गामा-रे


196.  छेद बनाने के लिए परमा से पूड़ी बनाने की क्रिया को करते है।
Ans.  पिंग

197. पाउण्ड को किग्रा में बदलने के लिए गुणा करना पड़ता है-
Ans. 0.4536 द्वारा 

198. “किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु की स्थिति और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई बाह्य बल सक्रिय न हो।” यह है
Ans.  न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम

199. गुरुत्वाकर्षण नियमों के आविष्कारक कौन हैं?
Ans.  न्यूटन

200. रेखीय संवेग संरक्षण बराबर है-
Ans. न्यूटन के द्वितीय नियम

Leave a Comment